भाटापारा (मोहन तिवारी)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका में विधायक निधि से प्रदत्त 6 नग कंप्यूटर सिस्टम का शुभारंभ कर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा की नई सुविधा विधायक इंद्र साव ने उपलब्ध कराई।
इस अवसर विधायक इंद्र साव ने कहा की शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने के लिए नहीं, लेकिन दूसरों में बांटने के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने के लिए होनी चाहिए। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जो सम्मान मिलता है, उसकी अनुभूति ही कुछ अलग होती है।छात्राओं को साइकिल एवं विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।






