अनशन तोड़ने को तैयार सोनम वांगचुक, अस्पताल से सरकार को शर्त भरी लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली।सोनम वांगचुक ने आज, बुधवार को सरकार को एक पत्र लिखकर कहा है कि जब तक प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित गारंटी नहीं मिलती और साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक के बाद जान देने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे की राशि नहीं मिलती है, तब तक वह अपना भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि संसद में बहस हो और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए. सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर ये सब शर्ते मेरी मान ली जाती है तो मैं अपना तोड़ने को तैयार हूं।

इसी पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को वांगचुक ने अस्पताल में आने के लिए उनको धन्यवाद भी दिया है. सोनम वांगचुक ने लिखा, “चर्चा के दौरान आपने मुझे आश्वासन दिया था कि सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी।

Hot Topics

Related Articles