निशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम 

बलौदा बाजार/भाटापारा (मोहन तिवारी)जिला पंचायत क्षेत्र ग्राम सेमराडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की निशुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राजा जायसवाल अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर में साथ भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles