भाटापारा (मोहन तिवारी)ग्राम कोसमन्दा में सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश शर्मा ने किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही ₹10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम रखा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री राजा जायसवाल जी, ग्राम के वरिष्ठ श्री महेश मंडल जी, निपन्या मंडल अध्यक्ष श्री मथुरा यादव जी, सरपंच श्री नारायण यदु जी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कुबेर वर्मा जी, श्री पवन वर्मा जी, श्री रोहित वर्मा जी एवं श्री ब्रजेश निषाद जी सहित गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात ग्राम मोपका में, सरपंच श्री चेतन वर्मा जी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित नेवता भोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ दीं।






