भाटापारा : शाला प्रबंधन समिति का चुनाव लॉटरी से, कोमल बने अध्यक्ष

भाटापारा(मोहन तिवारी)पीएम श्री स्वामी आत्मानंद गवर्मेन्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में शाला विकास समिति का गठन किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल केशव देवांगन, शिक्षक स्टाफ ने चयन में पारदर्शिता के लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया। शासन के निर्देशानुसार स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालकों में से समिति के सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होना था।

उपस्थित पालकों में नियमों के अनुसार एलकेजी से 12वीं तक हर कक्षा से एक महिला सदस्य, एक पुरुष सदस्य का नाम लॉटरी से निकाला गया। इसके बाद चयनित 15 सदस्यों ने प्राचार्य कक्ष में अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम की लॉटरी बनाकर ड्रा किया। अध्यक्ष के लिए 11 पालकों ने दावेदारी की। ड्रा निकालने के लिए पालक रोशन साहू को आमंत्रित किया गया। लॉटरी में अध्यक्ष के लिए कोमल शर्मा, उपाध्यक्ष के लिए सरिफा बानो का नाम निकला।

समिति में अध्यक्ष कोमल शर्मा, उपाध्यक्ष सरिफा बानो चुनी गईं। सचिव के रूप में स्कूल के प्रिंसिपल केशव देवांगन को नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मीकांत गबेल, शेफाली डहाट की नियुक्ति हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में पार्षद गेन्दराम साव को मनोनीत किया गया। शाला विकास समिति सदस्य के रूप में अलका सोनी, गजेंद्र साहू, रमा तिवारी, धनेश्वर मानिकपुरी, संध्या देवांगन, दीपक निर्मलकर, मालती साहू, ममता यादव, संजय वैष्णव, जितेंद्र गुप्ता, देवी लाल साहू, वंदना मिश्रा, टिकेश्वर प्रसाद वर्मा की नियुक्ति हुई।

Hot Topics

Related Articles