भाटापारा(मोहन तिवारी)देवशयनी एकादशी पर्व पर रामसप्ताह चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री हरि विष्णु जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
बाजे-गाजे, जयकारों और भक्तों के कंधों पर सवार होकर पालकी नगर भ्रमण करते हुए नगर पालिका स्थित महाकाल मंदिर पहुंची। महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल बाबा और श्री हरि विष्णु जी की पूजा, रुद्राभिषेक,महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। हरिहर मिलन की प्रतीक के रूप में दोनों भगवानों को नवीन वस्त्रों से ढका गया। प्राचीन धर्म ग्रंथों एवं पुराणों के अनुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी जगत संचालन का कार्यभार भगवान शंकर जी को सौंपकर चातुर्मास के लिए विश्राम में चले जाते हैं।






