जिला अस्पताल जाने वाली सड़क बनी मौत का रास्ता, ढाबों की पार्किंग और कीचड़ से बढ़ा खतरा

  • सिंगल रोड पर बेतरतीब गाड़ियां, तालाब की मिट्टी बहकर आ रही, मरीजों को हो रही परेशानी

मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव।जिला अस्पताल तक जाने वाली एकमात्र सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और चारों तरफ कीचड़ फैला है। सबसे बड़ी परेशानी सड़क किनारे खुले ढाबों और बेतरतीब पार्किंग से हो रही है।

यह सिंगल रोड है। इसी रोड के किनारे कई ढाबे संचालित हैं। मरीजों को लेकर आने-जाने वाली एंबुलेंस और गाड़ियों को ढाबों के सामने खड़ी गाड़ियों की वजह से निकलने में भारी दिक्कत होती है। ऊपर से तालाब और सड़क किनारे की मिट्टी बहकर सड़क पर आ रही है, जिससे फिसलन बढ़ गई है।


  • पार्किंग और गिट्टी से बड़ा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर सिर्फ गिट्टी डाल दी गई है। कीचड़, गिट्टी और ढाबों के सामने लगी गाड़ियों के कारण गिरकर घायल होने और बड़ी दुर्घटना होने का खतरा लगातार बना हुआ है। रात में अंधेरा और संकरी सड़क स्थिति को और खतरनाक बना देती है।


  • “पार्किंग हटे, सड़क बने” 

आमजन ने मांग की है कि जिला अस्पताल जैसी जरूरी जगह को जोड़ने वाली इस सड़क का तत्काल डामरीकरण और चौड़ीकरण किया जाए। साथ ही ढाबों के सामने अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो।

नागरिकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है। यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो किसी मरीज के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Hot Topics

Related Articles