भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भाटापारा(मोहन तिवारी)देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनकी बात के 136वीं कड़ी का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एवं वार्ड के प्रमुख स्थानों पर देखा जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त करगिल दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष महाबल बघेल ने कहां कि यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कारगिल की चोटी पर तिरंगा लहराया।इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मनेदर सिंह गुंबर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील यदुमंडल अध्यक्ष योगेश अनंतकिसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर हज कमेटी के पूर्व सदस्य सलीम खान महामंत्री सबा अंजुम, तनुजा धृतलहरे, पार्षद नंदकिशोर वैष्णव राजा कामनानी, भुवन सिंह ठाकुर, डॉक्टर संतोष वर्मा, पितांबर साहू, अजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण थे।

Hot Topics

Related Articles