भाटापारा (मोहन तिवारी)गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का चातुर्मास व्रत 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर गोवर्धन मठ पुरी में शुभारंभ होगा।इस पुनीत अवसर पर सनातन धर्म प्रेमी भक्त वृंद शिष्य वृंद तथा धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी हिंदू राष्ट्र संघ सनातन संत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण देशभर के श्रद्धालु भक्तजन गुरु पादुका पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। सनातन परंपरा प्राप्त आचार्य चरणों की पूजन आराधना का पावन कार्यक्रम पूरे देश भर में गुरुदेव भगवान की पावन प्रेरणा से आयोजित हो रहा है इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर जिला में पदों का पूजन एवं गुरु महिमा पर गोष्ठी सत्संग प्रवचन रुद्राभिषेक आराधना का पावन कार्यक्रम आयोजित है ।
इस पुनीत अवसर पर 29 जुलाई बुधवार को भाटापारा में श्री राम नाम सप्ताह मंडप के पावन प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक पूजन आराधना सत्संग भजन एवं हनुमान चालीसा का पावन कार्यक्रम आचार्य पंडित श्री झम्मन शास्त्री जी के पावन सानिध्य में आनंद मय वातावरण में संपन्न होगा । अतः सभी सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्तों से विशेष अपील की गई है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूजन आराधना एवं सत्संग लाभ उठाएं।
हर हर महादेव ,धन्यवाद
धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी भाटापारा






