भाटापारा (मोहन तिवारी)भाटापारा के जय स्तंभ चौक स्थित भारत माता परिसर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (छत्तीसगढ़), जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आयोजित 28वें कारगिल विजय दिवस समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल होकर कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के शौर्य, साहस और बलिदान को नमन करते हुए शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत यह आयोजन प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और वीरों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला रहा।
कारगिल के वीर अमर रहें।
भारत माता की जय! 🇮🇳






