बलौदाबाजार शहर में धारदार तलवार और कटार लेकर दहशत फैलाने वाले 2 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

● शराब दुकान के पास आम जनता को डरा-धमका कर गुंडागर्दी का प्रदर्शन कर रहे थे आरोपी

● कब्जे से 01 लोहे की धारदार तलवार और 01 धारदार कटार जप्त!

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने तथा आम जनमानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गुंडागर्दी व घातक हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से तलवार व कटार लहराकर आम जनता को डराने वाले दो बदमाशों को रंगे हाथ दबोचा है।

*पुलिस की त्वरित रेड कार्रवाई:* दिनांक 26.07.2026 को दोपहर 14:40 बजे थाना सिटी कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर रोड स्थित देशी/विदेशी शराब दुकान के पास दो व्यक्ति अपने हाथों में अवैध रूप से लोहे की धारदार तलवार और कटार (छुरा) लेकर लहरा रहे हैं तथा आम लोगों को डरा-धमकाकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हथियार सहित धर दबोचा।

*जब्त हथियार एवं वैधानिक कार्रवाई:*- पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी असीम डहरिया के पास से एक लोहे की धारदार तलवार (लंबाई 8.2 इंच) तथा आरोपी ईश्वर यादव के पास से एक लोहे की धारदार कटार (छुरा) बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 629/2026 पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को दिनांक 26.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


  • गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. असीम डहरिया पिता स्व. राजेश डहरिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी- दुर्गा चौक, लवन (हाल- एकता कॉलोनी बलौदाबाजार), थाना सिटी कोतवाली

2. ईश्वर यादव पिता आनंद राम यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी- एकता कॉलोनी बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली

Hot Topics

Related Articles