भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल

दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब कांग्रेस की दो निर्वाचित पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विकासवादी सोच एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद श्रीमती पुसई साहू एवं वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती अनिता सोनवानी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परघनिया, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू, जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया एवं श्री राकेश यादव मंडल प्रभारी श्री मनीष झा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक ने दोनों पार्षदों का भाजपा का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी शासन एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर निरंतर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पार्षदों के भाजपा परिवार में शामिल होने से दल्ली राजहरा नगर में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता की सेवा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने दोनों पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्षद संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles