कुंजराम कोसले भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नियुक्त

भाटापारा (मोहन तिवारी)नगर पालिका के सभापति कुंजराम कोशले को बलौदा बाजार-भाटापारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है। कुंजराम कोशले पूर्व में भाजपा भाटापारा शहर मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व को बहुत ही अच्छे ढंग से निभाते हुए दूसरी बार लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पटपर का पार्षद बने व भाटापारा नगर

पालिका के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटो से चुनाव जीतने वाले युवा नेता है। मोदी जी की सोच के अनुरूप शिक्षित युवा राजनीति में आने चाहिए

उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश तिवारी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा आशीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा आनंद यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व भाजयुमो अविनाश शर्मा के साथ पार्टी के वरिष्ठ जनों, सहयोगियों, शुभचिंतको का आभार व्यक्त किया

Hot Topics

Related Articles