शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में डिप्लोमा प्रवेश के लिए

  • चतुर्थ चरण की संस्था स्तरीय काउंसिलिंग 13 अगस्त को

राजकुमार अग्रवाल ,महासमुन्द:- शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण की संस्था स्तरीय काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।

शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 से 8 अगस्त 2026 तक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर की प्रवेश वेबसाइट www.cgdte.admissions.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर काउंसिलिंग के लिए अपना विकल्प भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने पीपीटी परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) द्वितीय वर्ष में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प भरना सुनिश्चित करें।

संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार संस्था स्तर पर सीट आबंटन का अवसर प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद में आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। संस्था द्वारा आबंटित सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को दोपहर 1ः00 बजे से 14 अगस्त 2026 को दोपहर 01ः00 बजे तक संपन्न की जाएगी। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रवेश अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा, व्याख्याता (भौतिकी) के मोबाइल नंबर 91310-02858 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles