जर्जर स्कूल और सड़क को लेकर बच्चों का प्रदर्शन

भाटापारा (मोहन तिवारी ) ग्राम धुर्राबांधा के बच्चे मजबूरी में सड़क और स्कूल की मांग को लेकर चक्का जाम किए हैं। यह किसी के खिलाफ आंदोलन नहीं है, बल्कि अपने अधिकार और बेहतर भविष्य की आवाज़ है।

ग्रामीणों ने कई बार कलेक्टर महोदय, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को लिखित आवेदन देकर सड़क और स्कूल निर्माण की मांग की है। लेकिन लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि बच्चों और ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। स्कूल की समस्या भी वर्षों से बनी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्राम वासीयों ने प्रशासन से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। हमारे बच्चों को अच्छी सड़क और सुरक्षित स्कूल मिलना उनका अधिकार है।

हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। हम किसी से टकराव नहीं चाहते, बल्कि चाहते हैं कि हमारी जायज़ मांगों को गंभीरता से सुना जाए और जल्द से जल्द कार्य शुरू कराया जाए।

Hot Topics

Related Articles