राजकुमार अग्रवाल , महासमुंद,:- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अतंर्गत वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामुदायिक वन संसाधनों के सरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास के लिये जिला महासमुन्द में तकनीकी सहयोगी संस्थाओं, सिविल सोसायटी आर्गनाईजेशन एवं स्थानीय संस्थाओं से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।
कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास महासमुन्द से जारी सूचना के अनुसार भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चयनित संस्थायें ग्राम सभाओं को सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी, इसके लिये भारत सरकार द्वारा आवश्यक वित्तीय सहायता
का प्रावधान किया गया है। चयनित तकनीकी सहयोगी संस्थाओं को ग्राम सभाओं का क्षमता विकास, वन भूमि का सर्वेक्षण प्राकृतिक संसाधनों एवं लघु वनोपज की मैपिंग, जैव विविधता का दस्तावेजीकरण तथा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति को तकनीकी हैन्ड होल्डिंग उपलब्ध कराने का दायित्व निभाना होगा, साथ ही सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजनाओं के प्रभावी संचालन में भी सहयोग प्रदान करना होगा।






