रायपुर में माता सीता पर अभद्र टिप्पणी से बवाल:मुस्लिम युवक के खिलाफ बजरंग दल पहुंचा थाना, मुर्दाबाद के लगाए नारे; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रायपुर( मोहन तिवारी)।राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और साधु-संतों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है।

इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारेबाजी भी की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का नाम वसीम पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी “_wasim_ahmed_1” से एक पोस्ट के जरिए माता सीता और हिंदू साधु-संतों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी वसीम अहमद का है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक अकाउंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट करके टिप्पणी आरोपी ने की है।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्रवाई नहीं होने पर होगा आंदोलन

बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा।

वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक विजेंद्र वर्मा। –

अब पढ़े बजरंग दल के पदाधिकारियों ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा, कि हिंदू धर्म को टारगेट किया जा रहा है। भारत में रहकर हिंदू धर्म को टारगेट करना घृणित काम है।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ बजरंग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

Hot Topics

Related Articles