सरपंच अश्वनी कुमार घोरे ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

सरपंच अश्वनी कुमार घोरे ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व सांसद राजाराम, प्रदेशाध्यक्ष श्याम टंडन समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया दिशा-निर्देश

बसपा बिलासपुर की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक संपन्नसंगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने का लिया संकल्प

बिलासपुर :- बहुजन समाज पार्टी जिला बिलासपुर के तत्वावधान में गुरुवार को देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, शनिचरी बाजार में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों, सेक्टरों एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने पर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।वरिष्ठ नेताओं की उपस्थितिबैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत पोयाम स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी तथा इंजी. रामेश्वर खरे पूर्व विधायक एवं जोन प्रभारी बसपा बिलासपुर मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम टंडन प्रदेशाध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ ने की। मंच पर प्रदेश महासचिव डॉ. रोहित डहरिया, प्रदेश महासचिव राधेश्याम सूर्यवंशी एवं वरिष्ठ नेता गिरधारी यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोरवक्ताओं ने कहा कि बसपा सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रिय इकाइयों, अनुशासित कार्यकर्ताओं और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है। सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान तेज करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।सरपंच ने ली पार्टी की सदस्यताबैठक के दौरान ग्राम पंचायत ढेका के सरपंच अश्वनी कुमार घोरे ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षाबैठक में सेक्टर एवं बूथ समितियों के गठन, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों को गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए।मंच संचालनकार्यक्रम का सफल संचालन बसपा जिला सचिव सुनील भारद्वाज एवं जिलाध्यक्ष हेमचंद मिरी ने किया। बैठक का समापन बहुजन महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाने के संकल्प के साथ हुआ।

Hot Topics

Related Articles