भाटापारा, श्री सतपाल जी महाराज की प्ररेणा से मानव उत्थान सेवा समिति भाटापारा द्वारा पूजनीय महात्मा दीप्ति बाई जी एवं महात्मा दीक्षिता बाई जी के निर्देशन में श्री श्रृंगार सदन, श्री लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, राधा बर्तन भंडार एवं गुप्ता किराना दुकान भाटापारा द्वारा प्रदत्त स्टेशनरी सामाग्री का वितरण शासकीय प्राथमिक नवीन मातादेवालय स्कूल भाटापारा में श्री सालिक राम साहू संकुल समन्वयक, श्रीमती पूर्णिमा साहू अध्यक्ष प्रबन्ध समिति, श्रीमती हेमकुमारी, श्रीमती कमलेश्वरी सदस्य श्रीमती सुशीला चन्दन प्रधानपाठक की उपस्थिति में 70 बच्चों को स्टेशनरी (कापी, पेन, पेन्शील, रबर, कटर, पहाड़ा) वितरण किया गया। श्री सालिक साहू ने कहा कि संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा बहुत ही सराहनीय है। बच्चों के सीखने में स्टेशनरी का होना बहुत जरूरी होता है। साथ ही अध्यात्म के माध्यम से आज के युवा पीढ़ी को सही रास्ता में लाया जा सकता है।
आभार के रूप में श्रीमती सुशीला चन्दन प्रधान पाठक ने कहा कि संस्था द्वारा किये गए इस नेक कार्य के लिए मानव उत्थान सेवा समिति को दिल से धन्यवाद व आभार।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव कुमार साव, शंकरवर्मा, मूलचंद कौशल, गोवर्धन ध्रुव, रामगोपाल वर्मा शिक्षक आराध्य साहू आदि लोगो का सराहनीय योगदान रहा।उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश साहू ने दिया।






