मवेशियों से हो रहे हादसे रोकने उन्हें पहनाई जा रही रेडियम पट्टी

 

कसडोल ,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, बरसात के दौरान हादसों पर अंकुश लगाने पुलिस ने क्षेत्र में अभियान शुरू किया है। सड़कों के बड़े गड्ढों की भराई कराई जा रही है। डिवाइडर पर रेडियम, सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं। खराब लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में काम हो रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा मार्गदर्शन कर रहे हैं। उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस कसडोल क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम कर रही है।

अभियान में ब्लैक स्पॉट गिधौरी, हसुवा, नगर पंचायत कसडोल के डिवाइडरों पर टिकली, रेडियम, स्टॉपर, संकेतक पटिकाएं लगाई गईं। डिवाइडरों में लगे सोलर लाइट, हाईमास्ट लाइट की मरम्मत के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। कसडोल के घासीदास चौक, कर्मा चौक समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर स्टॉपर लगाए गए हैं।

6 अगस्त को छांछी के पास हुई सड़क दुर्घटना के स्थल का तत्काल निरीक्षण किया गया। सड़क पर बने बड़े गड्ढे को कांक्रीट से भरा गया। वाहन चालकों को राहत मिलेगी। रात में मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाई

जा रही है।

 

Hot Topics

Related Articles