अर्जुनी में मक्खी-मच्छर का प्रकोप

अर्जुनी| नगर और आसपास के क्षेत्रों में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों की परेशानी बढ़ी है। जगह-जगह गंदगी है। नालियों में कचरा जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं हुई। मच्छरों के पनपने का माहौल बना है। डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह नालियों की नियमित सफाई नहीं होती।

गंदा पानी जमा रहता है। घरों और सार्वजनिक परिसरों के आसपास भी साफ-सफाई नहीं दिखती। बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ती है। मक्खी-मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

लोगों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से स्वास्थ्य मानकों के अनुसार नालियों, सार्वजनिक परिसरों और गंदगी वाले स्थानों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग कराने की जरूरत बताई है। कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग की है। जलभराव वाले स्थानों की तत्काल सफाई कराने की जरूरत भी बताई है।

मौसम बदल रहा है। बारिश का दौर चल रहा है। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बीमारी फैलने के बाद इलाज नहीं होना चाहिए।

Hot Topics

Related Articles