सावन सोमवार पर नन्हे भैया-बहनों ने निकाली कांवड़ यात्रा

शिवलिंग पर जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना, विद्यालय परिसर से विद्यानगर तक गूंजा हर-हर महादेव

अर्जुनी।सावन सोमवार के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में धार्मिक एवं संस्कारमय वातावरण में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। शिशु वाटिका कक्षा अरुण से द्वितीय तक के नन्हे भैया-बहनों ने विद्यालय परिसर से विद्यानगर स्थित शिवलिंग तक कांवड़ यात्रा निकाली।कांवड़ यात्रा के दौरान नन्हे भैया-बहन धार्मिक उत्साह के साथ शामिल हुए। विद्यानगर स्थित शिवलिंग पहुंचकर बच्चों ने पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस दौरान परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रचार्य चैनसिंग वर्मा मार्गदर्शन रिपुसूदन श्रीवास किशोरी लाल ध्रुव ,कमला वर्मा, पार्वती ध्रुव एवं भागमती निषाद सहित समस्त आचार्य-दीदियों की सहभागिता रही। शिक्षकों ने बच्चों को सावन माह एवं भगवान शिव की आराधना के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी।

कांवड़ यात्रा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और संस्कारों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Hot Topics

Related Articles