तिरंगे की शान में उमड़ा मुंगेली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर`कृषि उपज मंडी से डॉ. मुखर्जी स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा मुंगेली। संदीप यादव

तिरंगे की शान में उमड़ा मुंगेली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर`कृषि उपज मंडी से डॉ. मुखर्जी स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

मुंगेली। संदीप यादव

“हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ” के अवसर पर आज मुंगेली में देशभक्ति का ज्वार देखने को मिला।

कृषि उपज मंडी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और “भारत माता की जय” के नारों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।

नेताओं ने क्या कहा?

विधायक पुन्नूलाल मोहले`

`तिरंगा हमें एकता और कर्तव्य का संदेश देता है।` संविधान और देश के कानून का पालन कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं।

कलेक्टर कुन्दन कुमार` 

`ईमानदारी से किया गया कर्तव्य भी सच्ची देशभक्ति है।` अपने दायित्वों का निर्वहन अनुशासन और निष्ठा से करें। शिक्षा से ही मिलेंगे देश को जिम्मेदार नागरिक।

एसएसपी भोजराम पटेल`  

`एकता और अनुशासन से बनेगा सशक्त भारत।` बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित करें।

यात्रा का समापन

स्टेडियम में स्थित अमर जवान स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, सीईओ गोकुल रावटे, एडीएम निष्ठा पांडेय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles