कौहाकुड़ा में 29 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल

राजकुमार अग्रवाल ,पिथौरा। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौहाकुड़ा में 10 अगस्त 2026 को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नवमी की योजना के लिए पात्र कुल 29 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे थीं। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती दीपक भानु दीवान एवं जनपद सभापति श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन, सरस्वती वंदना एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। ग्राम पंचायत कौहाकुड़ा के सरपंच श्री नारायण पटेल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सोनऊराम यादव, सदस्य श्री नोहरदास साहू एवं प्राचार्य श्री बी.के. बघेल सहित अतिथियों ने पूजन में सहभागिता की। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।

अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। छात्राओं भावना साहू, चांदनी साहू, नेहा निषाद, लिसा वैष्णव, कामिनी दीवान, मानसी यादव एवं प्रेमकुमारी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.के. बघेल ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों तथा भौतिक आवश्यकताओं की जानकारी अतिथियों के समक्ष रखी। इस पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद पटेल ने विद्यालय की आवश्यकताओं में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ संस्कार एवं अनुशासन का विशेष महत्व है। इन गुणों के माध्यम से विद्यार्थी आगे चलकर योग्य नागरिक बन सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश कुमार निर्मलकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुशील कुमार ओगरे ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता श्री कोमल प्रसाद पटेल सहित शिक्षकगण श्री जगतराम दीवान, श्रीमती लोचन पटेल, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, श्रीमती अंजु पटेल, श्री पुकराम कुर्रे, श्रीमती मौसमी पटेल, श्रीमती रेणुका जगत, श्री कोमल प्रसाद पुरैना, श्री रोशन डड़सेना, श्री दुर्योधन मांझी, श्री महेंद्र कुमार ठाकुर, श्री कौशल कीर्ति नेगी, श्रीमती मोनिका ध्रुव एवं श्री मकरध्वज तांडी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles