राजनांदगांव।।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। रायपुर से पहुंची ईडी की टीम सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नाहटा के घरों के साथ-साथ कामठी लाइन में कारोबारी मनीष भंसाली के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
जांच के मुख्य बिंदु
सत्यम विहार कॉलोनी: यहां कारोबारी यश नाहटा और रोमिल नाहटा के परिसरों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
कामठी लाइन: कारोबारी मनीष भंसाली के आवास और व्यावसायिक ठिकानों पर ईडी के अधिकारी वित्तीय और ऑनलाइन लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।
अधिकारिक स्थिति: कार्रवाई के संबंध में अभी तक ईडी के अधिकारियों ने किसी भी आधिकारिक जानकारी या मामले का खुलासा नहीं किया है।








