भाटापारा में रक्षाबंधन से पहले सजा राखी बाजार

भाटापारा| रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर का राखी बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया है। शहर में 170 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें राखियों से सजकर तैयार हैं। पर्व में अभी समय होने के बावजूद बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूर-दराज रहने वाले भाइयों को डाक या कोरियर के माध्यम से राखी भेजने के लिए बहनें बड़ी संख्या में राखियों की खरीदारी कर रही हैं। भाटापारा के राखी बाजार में कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और सूरत सहित अन्य महानगरों से बनी राखियां बिक्री के लिए पहुंची हैं।

शहर के स्थानीय ग्राहकों के अलावा हिरमी, कुथरौद, भटभेरा, हथबंद, नवापारा, शिकारी केसली, सुहेला, रावन, झीपन चंडी, करही, रानी जरौद, बिलाड़ी, केसदा, लोहारी, टेकारी, तुरमा, आमाकोनी, अर्जुनी, लाहोद, लवन, जोंधरा, चिलहाटी, बिल्हा, सरगांव, बैतलपुर, नारायणपुर, टेमरी, सांबलपुर, मारो, मऊ-मल्दा, नवागढ़, दामाखेड़ा और किरवई सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक राखी खरीदने पहुंच रहे हैं।

 

Hot Topics

Related Articles