खेलते-खेलते तालाब में गिरे दो बच्चे, मौके पर मौत से पसरा सन्नाटा

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना कोपरो गांव की है, जहां हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को घटना की सूचना मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी रूपेश कुमार डाडेण ने बताया कि कोपरो गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Hot Topics

Related Articles