NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से विवेक यदु ने की मुलाकात, सैकड़ों साथियों के साथ दिल्ली में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन में हुए शामिल

बलौदा बाजार भाटापारा। छत्तीसगढ़ NSUI के जिला अध्यक्ष विवेक यदु ने नई दिल्ली स्थित NSUI के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, छात्र हितों, युवाओं की भागीदारी और NSUI को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। विवेक यदु सैकड़ों साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से मुलाकात के दौरान विवेक यदु ने छत्तीसगढ़ में NSUI की संगठनात्मक गतिविधियों, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयासों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों के बीच उसकी सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता में निहित है। NSUI का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विवेक यदु ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में NSUI देशभर में छात्र हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी NSUI को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने तथा शिक्षा और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन को लेकर विवेक यदु ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्हीं मुद्दों को लेकर सैकड़ों साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है और युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे जनहित तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करें।

उन्होंने आगे कहा कि NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है। युवाओं की भागीदारी से ही संगठन की विचारधारा और संघर्ष को व्यापक मजबूती मिलती है। सैकड़ों साथियों के साथ दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेना छात्र शक्ति और युवाओं की राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक है।

विवेक यदु ने कहा कि आने वाले समय में भी NSUI छात्र हितों, युवाओं के अधिकारों और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी। संगठन को जिला से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाना तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है।

Hot Topics

Related Articles