SDM और CEO पर गिरी गाज, सरपंचों के विरोध के बाद दो अधिकारियों को हटाया गया

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, यहां नगरी SDM और जनपद पंचायत CEO को हटा दिया गया है। जिसके बाद मनोज करकाम को नगरी के नए SDM बनाया गया है, वहीं विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, सेवा संकल्प शिविर में सरपंचों को मंच से नीचे उतार दिया गया। जिसके बाद सरपंच नाराज चल रहे थे। SDM प्रीति दुर्गम पर सरपंचों को मंच से नीचे उतारने का आरोप लगा था। इस बात से नाराज सरपंचों ने सांसद भोजराज नाग के सामने ही विरोध जताया था। सरपंच जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे थे। समझाइश के बाद किसी तरह यह पूरा मामला शांत हुआ था।

 

 

Hot Topics

Related Articles