अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक की सेवा समाप्त

राजनांदगांव।राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सहायक शिक्षक (एलबी) मुकेश कुमार मण्डावी की सेवा समाप्त कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले वाले शासकीय प्राथमिक शाला मोरकुटुम्ब में पदस्थ सहायक शिक्षक मुकेश कुमार मण्डावी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे, जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 12 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुकेश कुमार मण्डावी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

Hot Topics

Related Articles