अर्जुनी में चोर गिरोह सक्रिय, कबाड़ दुकानों खप रहा चोरी का सामान

विद्यानगर और हाउसिंग बोर्ड समेत कई इलाकों से लगातार मिल रही शिकायतें, दिनदहाड़े घरों व बरामदों से लोहे का सामान पार होने से ग्रामीणों में आक्रोश

अर्जुनी।भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है, जो दिनदहाड़े घरों, दुकानों और बरामदों में रखे लोहे के कीमती सामान को निशाना बना रहा है। चोरी किए गए सामान को अर्जुनी में ही संचालित कबाड़ दुकानों में खपाए जाने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार विद्यानगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित अर्जुनी के कई हिस्सों से लोहे के पाइप, सरिया, रॉड तथा अन्य कीमती लोहे के सामान चोरी होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में घर के बाहर अथवा बरामदे में रखा सामान दिनदहाड़े गायब होने की बात कही जा रही है। इतना ही नही ये सक्रिय चोर स्कूलों और सार्वजनिक परिसरों को भी निशाना बना रहे है। ग् कुछ स्थानों पर स्कूल परिसर में लगे अथवा रखे लोहे के रॉड और अन्य लोहे के सामान भी चोरी होने की शिकायत सामने आई है। जिसमे कुछ दिन पूर्व चावल व पंखे भी चोरी कर लिया गया था।

ग्रामीणों व पीड़ितों ने का आरोप है कि चोरी के लोहे और अन्य सामान को कबाड़ के रूप में खपाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कबाड़ दुकानों पर खरीदे जाने वाले सामान की जांच और उसकी खरीदी का रिकॉर्ड खंगालने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चोरी का सामान कबाड़ दुकानों तक पहुंच रहा है तो पुलिस को सामान खरीदने वाले कबाड़ियों और चोरी करने वालों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच करनी चाहिए।

लगातार शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना इस दिशा में पुलिस दोषियों पर उचित कर कबाड़ दुकानों के स्पष्टता जारी करे।

Hot Topics

Related Articles