सिमगा ,पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.09.2026 को थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा बेमेतरा ओवर ब्रिज के पास सिमगा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से कुल 20,000 कीमत मूल्य का 200 पाव देशी मसाला शराब तथा अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 372/2026 पंजीबध्द कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।








