रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी , *स्कूटी एवं मो. सा. से ले जाई जा रही अवैध शराब, पुलिस की घेराबंदी, दो मामलों में 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*दो मामलों में कुल 14.580 लीटर देशी प्लेन शराब (कीमती 6,480 रूपये) जप्त।*
*अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी व मोटर साइकिल (कुल किमती करीबन 40,000 रूपये) जप्त।*
*आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
जिला महासमुन्द में अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध महासमुन्द पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत-
*प्रकरण 01-*
*थाना पिथौरा-*
दिनांक 09/09/2026 को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति टी.व्ही.एस. जुपीटर स्कूटी में अवैध शराब लेकर ग्राम लाखागढ की ओर जा रहा है। सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहो के मुखबिर के बताये स्थान पर HP पेट्रोल पंप के पास ग्राम लाखागढ पहुंचकर कुछ देर इंतजार के बाद संदिग्ध एक व्यक्ति को पकडे, अपना नाम नरेश यादव पिता रामलाल यादव उम्र 55 साल साकिन लाखागढ का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्ति के पास रखे एक लाल एवं खाखी कलर का कपडे का थैला की तलाशी लेने पर उसके अंदर 45 नग, सुपर 36 प्लेन देशी शराब (प्रत्येक में 180 एम.एल.) कुल 8.100 लीटर (किमती 3,600 रूपये) बरामद हुआ। जिस पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी टी.व्ही.एस. जुपीटर कमांक सी.जी. 06 एच.ए. 9951 (किमती करीबन 30,000 रूपये) को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी नरेश यादव का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर, थाना पिथौरा अप. क्र. 232/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- नरेश यादव पिता रामलाल यादव उम्र 55 साल साकिन लाखागढ थाना पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.)।
*जप्ती सम्पति-*
01- कुल 8.100 लीटर (किमती 3600 रूपये)।
02- एक स्कूटी टी.व्ही.एस. जुपीटर (किमती करीबन 30,000 रूपये)।
*जुमला जप्त सम्पति किमती करीब 33,600 रूपये।*
*प्रकरण 02-*
*थाना महासमुंद-*
दिनांक 09.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर टाउन हॉल की तरफ जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने टाउन हॉल के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति स्पलेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 JF 9265) पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बोरी में कुल 36 नग (कुल 6.480 लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹ 2,880/- आंकी गई है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (कीमत ₹10,000/-) और एक नग मोबाइल जब्त किया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत ₹12,880 है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 524/26 आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पिता स्व. जहुर सिंह सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15 महामाया पारा महासमुंद।
*जब्त संपत्ति-*
01- 6.480 लीटर देशी प्लेन शराब कीमत ₹ 2,880 रूपये।
02- एक मो. सा.कीमत करीब 10,000 रूपये।
*कुल जब्त संपत्ति कीमत 12,880 रूपये।*








