कोरिया। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं वाटरशेड आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित फोक्सड डेवलपमेंट परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मधौरा के आंगनबाड़ी केंद्र चेरवापारा मधौरा में राष्टीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाडी सुपरवाइजर सोनहत सुश्री शिवांगी केशरवानी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ब्लाक सोनहत में पोषण माह का भव्य शुभारम्भ भी इसी कार्यक्रम के साथ किया गया इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” है। इस थीम के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा के सामुदायिक केंद्रों के रूप में मजबूत करने पर कार्यक्रम में जोर दिया गया lइस सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में समुदाय के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के बीच संतुलित पोषण, स्वस्थ खान-पान की आदतों, आहार में विविधता तथा बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिवांगी केशरवानी ने बताया कि
संतुलित आहार एवं पोषण पर जागरूकता पर बल दिया उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संतुलित आहार एवं विभिन्न खाद्य समूहों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी । अनाज, दालें, हरी एवं अन्य सब्जियाँ, फल, दूध तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध एवं मौसमी खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक उपयोग कर आहार में विविधता बढ़ाने के लिए समुदाय को प्रेरित किया गया।साथ ही उनके द्वारा ‘तिरंगा भोजन’ का संदेश कार्यक्रम में ‘तिरंगा भोजन’ की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया। समुदाय को हरे, सफेद तथा नारंगी/पीले रंग के प्राकृतिक एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया गया कि विभिन्न रंगों के फल एवं सब्जियों का नियमित सेवन आहार को अधिक विविध एवं पौष्टिक बनाने में सहायक होता है।
कार्यक्रम में बच्चों में कुपोषण के प्रमुख कारणों, रोकथाम के उपायों तथा प्रारंभिक अवस्था में उचित पोषण के महत्व पर भी जानकारी साझा की गई। माता-पिता एवं देखभाल करने वालों को बच्चों के शारीरिक विकास एवं वृद्धि की नियमित निगरानी, पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष जानकारी
कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को गर्भावस्था एवं स्तनपान के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार, पर्याप्त भोजन तथा उचित देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के स्वस्थ विकास एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं तथा परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।
जागरूकता रैली के माध्यम से स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग पर जोर
कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों का बेहतर उपयोग करने, दैनिक भोजन में विविधता बढ़ाने तथा स्वस्थ खान-पान की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समुदाय को यह संदेश दिया गया कि स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों का उचित एवं विविध उपयोग परिवार के पोषण स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
ग्राम सरपंच श्री अमर साय जी ने कहा
इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में बेहतर पोषण, स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ माताएँ एवं सशक्त परिवार के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा दिया गया। वाटर एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से इस प्रकार की सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता को निरंतर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सरपंच श्री अमर साय , भूतपूर्व सरपंच बृज कुमार, गर्भवती/शिशुवती माताएं, आंगनवाडी के बच्चे, वाटर संस्था के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे l








