अशासकीय विद्यालय संचालक संघ मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने किया DEO से सौजन्य मुलाकात नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहन लाल पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

संदीप यादव मुंगेली – जिला मुंगेली में पदस्थ नवीन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहन लाल पटेल से अशासकीय विद्यालय संचालक संघ जिला मुंगेली के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुंगेली जिले का जिला शिक्षा अधिकारी बनकर आने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा मिशन के अधिकारी अशोक सोनी, एएमआई प्रशासक मुन्नालाल देवांगन, मान्यता खंड बाबू महेन्द्र कुमार यादव सहित अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के जिला अध्यक्ष नर्बद कश्यप, जिला सचिव सोमनाथ बंजारे, सह सचिव ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, संरक्षक सुनील लहरे, सक्रिय सदस्य बलराम सोनकर, के.पी. सिंह बंजारे, शत्रुघन साहू, मुकेश सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Hot Topics

Related Articles