- दुर्गुकोंडल पीएम श्री सेजेस स्कूल परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान दीपों से भारत का मानचित्र बनाते विद्यार्थी।
विकास सिन्हा, कांकेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को किया स्मरण
17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कांकेर जिले के दुर्गुकोंडल स्थित पीएम श्री सेजेस स्कूल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा अनेक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों के माध्यम से भारत का मानचित्र एवं ‘नमो भारत’ सहित विभिन्न आकृतियां बनाई गईं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन तथा राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को स्मरण करते हुए सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में दीपों की आकर्षक सजावट ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।
गौरतलब है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी गतिविधियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से की गई है।








