भाटापारा,अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस, एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक गणेश सिंह ध्रुव ने विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की “चुप्पी” को आदिवासी समाज का अपमान बताया है। 11 अगस्त को भाटापारा से जारी विज्ञप्ति के हवाले से गणेश ध्रुव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों के इस राष्ट्रीय पर्व पर बधाई देना तक जरूरी नहीं समझा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 25 आदिवासी सांसदों में से 20 और भाजपा शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री – मध्य प्रदेश के मोहन यादव, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, असम के हिमंत बिस्वा सरमा और गुजरात के भूपेंद्र पटेल ने भी इस दिन आदिवासियों को शुभकामनाएं नहीं दीं। गणेश सिंह ध्रुव ने कहा, “यह सिर्फ बधाई का मुद्दा नहीं है। यह उस सोच को दर्शाता है जिसमें भाजपा को चुनाव के समय आदिवासी याद आते हैं।














