आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया जानलेवा हमला, आठ घंटे तक घर में रहा, देखें वीडियो

नगरी| छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से लगे ग्राम कर्राघाटी में शनिवार को तड़के तकरीबन 2 बजे तेंदुआ घर में घुस गया और सो रहे युवक पर हमला कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

धरम नेताम (33 वर्ष), पिता बहादुर नेताम पर तेंदुए ने घर के भीतर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

गांव के गांधी नेताम पर किया था हमला

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए ने गांव के ही गांधी नेताम पर हमला किया था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दशहत का माहौल बन गया है।

माैके पर पहुंची वन विभाग की टीम

01 अगस्त 2026|घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।सुबह 10 बजे तक तेंदुआ घर में ही मौजूद था, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वन विभाग की टीम तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कराया। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा, घरों से बाहर न निकलें, बच्चों को अकेले न भेजें तथा वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Hot Topics

Related Articles