जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा
लखनपुर धन उपार्जन केंद्र में पुराना धान बिक्री करने पहुंचे किसान के 52 क्विंटल 138 बोरी धान को समिति प्रबंधक की सतर्कता से तहसीलदार अमन चतुर्वेदी के द्वारा जप्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर दिन शुक्रवार को देवमती साहू पति बनवारी साहू के नाम से 52 क्विंटल धान बिक्री हेतु टोकन कटा था। देवमती साहू के पुत्र विजय कुमार साहू के द्वारा धान खरीदी केंद्र में धान बिक्री हेतु लाया गया था समिति प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह और समिति प्रभारी समीम खान की सतर्कता से जांच के दौरान 52 क्विंटल धान पुराना पाया गया।जिसकी सूचना तत्काल तहसीलदार अमन चतुर्वेदी को दी गई।
सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर 52 क्विंटल 138 बोरी धान जप्त कर रकबा समर्पण कराते हुए जप्त धान को समिति प्रबंधक को सुपुर्द किया गया है।तथासाथ ही तहसीलदार ने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि कोई भी किसान समिति में पुराना धान लाया जाता हैं तो उनकी धानों को जप्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।












