भाटापारा,ग्राम पंचायत लिमतरा की उचित मूल्य दुकान का विधायक इंद्र साव ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपभोक्ताओं से चर्चा कर उन्हें समय पर राशन मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली।
जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और राशन वितरण व्यवस्था सुचारु रहे—इसे लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने राशन वितरण व्यवस्था की विस्तृत जांच की। उन्होंने लाभार्थियों से राशन की मात्रा, गेहूं और चावल का अनुपात तथा कीमत के बारे में जानकारी ली। साथ ही राशन की गुणवत्ता की भी जांच की।
विधायक ने गोदाम का निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद सामग्री का तौल करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें समय पर राशन मिल जाता है। लाभार्थियों ने पुष्टि की कि सरकारी मानकों के अनुसार ही राशन का वितरण होता है।
लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कोटेदार से राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता के अधिकार और सुविधाओं की निरंतर निगरानी हमारी जिम्मेदारी है।














