सिंगारपुर से रामपुर तक पावन कांवड़ यात्रा

भाटापारा, सावन (श्रावण) मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर माँ मावली माता मंदिर, सिंगारपुर में माँ मावली और भगवान महादेव का पूजा किए पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा एवं श्रद्धालु जन।

भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा , छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना के साथ धूमनाथ महादेव मंदिर, रामपुर हेतु कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया।

कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह हमारी संस्कृति, आस्था, पर्यावरण चेतना, सामाजिक समरसता और अनुशासन का सामूहिक संदेश है। यह यात्रा महादेव की भक्ति से जुड़ी ऐसी परंपरा है, जो जीवन मूल्यों, आत्मसंयम और सामाजिक एकता को सशक्त करती है।

हम कामना करते हैं कि हर घर में खुशहाली हो,हर मन में श्रद्धा हो,
और हमारा प्रदेश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो।

इस पवित्र यात्रा में सहभागी बने समस्त श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के प्रति आभार प्रकट करता हूं। आप सभी ने सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

Hot Topics

Related Articles