बलौदाबाजार| स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार ग्रामीण सेवा सहकारी समिति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकृत अधिकारी संतोष पटेल द्वारा ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरे परिसर में तिरंगे के लहराते ही देशभक्ति की भावना और उल्लास से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और उपस्थितजनों ने देशभक्ति के नारों और गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक रोहित यादव, लीड प्रभारी संजीव वर्मा, सुरेन्द्र जायसवाल, राजू टण्डन, फागुराम साहू, भूपेन्द्र वर्मा, धनीराम मार्के, अनिल, रोहन पाटकर, सूरज पैकरा, मोहित यादव सहित समिति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।














