बिलासपुर/NTPC सीपत:- रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट, एनटीपीसी सीपत तथा एनर्जी एफिशिएंसी मैनेजमेंट ग्रुप, एनटीपीसी सीपत द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के बॉयलर निरीक्षकालय के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में देशभर से विद्युत क्षेत्र एवं उद्योगों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में कलेक्टर संजय अग्रवाल, डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह, महाप्रबंधक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग हिमेश देवांगन, मुख्य बॉयलर निरीक्षक गुंजन शुक्ला, उप संचालक उद्योग एवं सुरक्षा विजय सोनी, वीएस दुबे, परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सीपत एस सिन्हा, महाप्रबंधक ओ एंड एम, अशोक सरकार, महाप्रबंधक ओ एंड एफएम तथा एलवी रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एएम) उपस्थित रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी सीपत की पहल की सराहना करते हुए विद्युत संयंत्रों में सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने सुरक्षित औद्योगिक संचालन को जनसुरक्षा तथा समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्य बॉयलर निरीक्षक गुंजन शुक्ला ने सुरक्षा मानकों एवं सर्वोत्तम परिचालन प्रक्रियाओं के अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। वी. एस. दुबे ने विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए बॉयलर सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर एस. सिन्हा, ने अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की।








