ऑटो चालक का काटा गला, न्यायधानी में दिनदहाड़े मर्डर से मचा हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी के सामने अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक की ऑटो के अंदर ही गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि घटना तोरवा शराब भट्ठी के सामने हुई। अज्ञात आरोपियों ने ऑटो के भीतर चालक पर हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot Topics

Related Articles