रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही राहत राशि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नुकसान की तुलना में यह राशि पर्याप्त नहीं है। बघेल ने कहा, क्या मकान आजकल 10 हजार रुपए में बन जाता है? यदि वहां लोगों का सामान पानी में डूब गया तो क्या 10 हजार में बन जाएगा?”
उन्होंने कहा कि एसडीएम इससे ज्यादा राशि दे देता है। मुख्यमंत्री का दौरा करने का क्या मतलब है? क्या मुख्यमंत्री वहां फोटो खींचाने गए थे?” बघेल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के मकान, घरेलू सामान और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में हुई बैठक को लेकर कहा कि देश में वोट चोरी हो रही है और जनादेश को भी चोरी किया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार के माध्यम से मोदी-शाह वोट चोरी कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “हद हो गई है, खुलेआम डकैती हो रही है।” बघेल ने आगे कहा कि कई जगहों पर 90 प्रतिशत से कम स्ट्राइक रेट नहीं आया है, जिसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। इस पूरे मुद्दे को लेकर आगामी बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले की CBI जांच करेगी। इस पर भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने CBI की कार्रवाई और केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एजेंसियां पहले से ही मौजूद हैं, इसके बावजूद अब तक क्या कार्रवाई हुई? CBI जांच की स्थिति क्या है? CBI वहां बैठी हुई है। भिलाई में हर रीजन में है, हर प्रदेश में है। आज तक क्या कर रही थी?” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां छत्तीसगढ़ में “तोता” बन गई हैं। छत्तीसगढ़ में अफीम कितना बड़ा मामला पकड़ा गया, इसमें ED के हाथ नहीं लगे।








