कपड़ा दुकान में घुसा 5 फीट लंबा करैत सांप, मचा हड़कंप

जियाउल खान,लखनपुर / सरगुजा


वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा; लोगों ने ली राहत की सांस


नगर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के समीप स्थित संजय वस्त्रालय में रविवार रात करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान बंद करने के दौरान करीब 5 फीट लंबा करैत सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही दुकानदार और दुकान में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए।

बताया जा रहा है कि दुकान बंद करने के लिए सामान समेटने के दौरान अचानक करैत सांप नजर आया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एहतियात के तौर पर दुकान के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद दुकानदार सहित आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की अपील:

वन विभाग की टीम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि घर, बाड़ी या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने की कोशिश न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

Hot Topics

Related Articles