कांग्रेस के हल्लाबोल से नतमस्तक हुवे अधिकारी कर्मचारी 

युवराज सिन्हा,गरियाबंद ।हमारे आंदोलन की बड़ी जीत!

क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की विद्युत समस्याओं, कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर की कथित मनमानी, लापरवाही एवं कार्यप्रणाली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को कांग्रेस संगठन ने गंभीरता से लिया और जनता की आवाज को लेकर बासीन विद्युत कार्यालय का घेराव एवं आंदोलन किया।

आंदोलन के बाद विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई एवं आश्वासन दिए गए हैं—

1️⃣ कनिष्ठ यंत्री डी.के. ठाकुर का बासीन (राजिम) से तत्काल तबादला।

2️⃣ डी.के. ठाकुर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों—अवैध वसूली, मनमानी, लापरवाही एवं अन्य कार्यशैली—की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित। जांच में शिकायतें सिद्ध होने पर विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई एवं बर्खास्तगी की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन।

3️⃣ कार्यपालन अभियंता, नया रायपुर/राजिम श्री हरि प्रसाद साहू जी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया है कि यदि ग्रामीणों से ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पोल विस्तार, फेल ट्रांसफार्मर बदलने, मेंटेनेंस अथवा अन्य विद्युत कार्यों के लिए राशि ली गई हो और कार्य लंबित है, तो संबंधित ग्रामीण पुनः आवेदन प्रस्तुत करें। विभाग द्वारा मामले को देखकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

4️⃣ वर्तमान में बासीन विद्युत कार्यालय का प्रभार फिंगेश्वर के सहायक अभियंता (AE) श्री शिवेंद्र साहू जी के पास रहेगा।

 

📢 क्षेत्रवासियों से महत्वपूर्ण अपील

यदि किसी ग्रामीण का जेई डी.के. ठाकुर के कार्यकाल से संबंधित विद्युत आवेदन लंबित है, राशि जमा/दिए जाने के बावजूद कार्य नहीं हुआ है, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पोल विस्तार, फेल ट्रांसफार्मर, लाइन या अन्य विद्युत कार्य अटका हुआ है, तो एक बार पुनः बासीन विद्युत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें।

👉 आपकी समस्या के निराकरण के लिए हम आपकी आवाज विभाग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

✊ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है!

यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामीणों के अधिकार, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेह प्रशासन के लिए है।

जब तक शिकायतों की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और दोष सिद्ध होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस की यह लड़ाई जारी रहेगी।

यह ब्लॉक कांग्रेस कमिटी फिंगेश्वर संगठन और क्षेत्र की जनता की एकजुटता की जीत है।

आप सभी ग्रामवासियों, कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ-ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और आंदोलन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक साथी का हृदय से आभार।

आपका सहयोग और मार्गदर्शन ही हमारी ताकत है।

संघर्ष जारी रहेगा…

जनता की आवाज बुलंद रहेगी…

सत्य की जीत होगी!

मुकेश भारती

मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस कमिटी रावड़ (राजिम)

एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि, फिंगेश्वर

Hot Topics

Related Articles