राजनांदगांव: गणेश विसर्जन झांकी में गुम हुआ चांदी का कड़ा, पुलिस ने तलाश कर मालिक को लौटाया

राजनांदगांव। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान गुम हुआ करीब 30 हजार रुपये कीमत का चांदी का कड़ा राजनांदगांव पुलिस की तत्परता से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को वापस सौंप दिया गया। कीमती सामान वापस मिलने पर कड़ा मालिक योगेश साहू के चेहरे पर खुशी लौट आई।

जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन झांकी के दौरान योगेश साहू का चांदी का कड़ा कहीं गुम हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजनांदगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़े की तलाश शुरू की।

पुलिस के प्रयासों से गुम हुआ चांदी का कड़ा बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये कीमत का चांदी का कड़ा उसके वास्तविक स्वामी योगेश साहू को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

अपना कीमती सामान वापस मिलने पर योगेश साहू ने राजनांदगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित राजनांदगांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Hot Topics

Related Articles