पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

कमलकांत पाटनवार 

सीपत एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली और अनुचित दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर सीपत प्रेस क्लब ने प्रशासन व पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रेस क्लब के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी बजरंग वर्मा और सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपा

फर्जी पहचान और दबावः ज्ञापन के अनुसार, क्षेत्र में कुछ लोग स्वयं को विभिन्न न्यूज पोर्टल और डिजिटल मीडिया का पत्रकार बताकर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सरकारी व निजी संस्थानों पर अनुचित दबाव बना रहे हैं।

खबर के नाम पर भयादोहन – शिकायतों में यह बात भी सामने आई है कि खबर प्रकाशित करने की धमकी देकर कथित तौर पर अवैध वसूली करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की गई है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही मीडिया के नाम पर अधिकारियों, संस्थाओं और आम नागरिकों को परेशान करने तथा अनुचित लाभ लेने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, सचिव देवेश शर्मा, उपाध्यक्ष कोमल पाटनवार, रियाज अशरफी, मोहम्मद नाजिर खान, धर्मेंद्र पाण्डेय, चंद्रप्रकाश गुप्ता एवं ओम गोस्वामी, AG खबर से कमलकांत पाटनवार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles