जियाउल खान लखनपुर /सरगुजा जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत लखनपुर के कार्यालय परिसर में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ लोगों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
नगर पंचायत परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना तथा क्षेत्र के विकास को गति देना रहा।इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है और जन जन तक हमारे शासन की योजनाओं को पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में सरकार बनने के बाद से और मोदी जी के इन 25 सालों में देश ने काफ़ी विकास किया है साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को काफ़ी फ़ायदा पहुँच रहा है जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर और शशक्त हुआ है।इस दौरान उपस्थित जनसैलाब को भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल भी लगाये गए थे जहाँ लोगो ने अपनी समस्याएं और माँग के विषय में आवेदन दर्ज करायी। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा 62 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किया गया तथा नगर पंचायत अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता कर्मियों और मीतानीनों का साल व श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया। अलग अलग स्टॉलों के माध्यम से लोगो को आयुष्मान,भूमि संबंधी बी वन खसरा जैसे दस्तावेज भी प्रदाय किए गए।इस दौरान नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी एल्डरमैन पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में नगर वासी मौजूद रहे।








